When

21/09/2025    
3:30 pm - 7:00 pm

Event Type

आदरणीय महोदय/महोदया,

सादर आमंत्रण
शब्द बिरादरी सम्मान समारोह
वर्ष 2024–2025

लोकमाता स्टडी फाउंडेशन के साहित्यिक-सामाजिक उपक्रम “शब्द बिरादरी” — जो कि एक साप्ताहिक ऑनलाइन पत्रिका है — वर्ष 2025 में अपने सफल एक वर्ष का यात्रा-पथ पूर्ण कर रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस दौरान हमें आप सभी पाठकों एवं रचनाकारों का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा है।

एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शब्द बिरादरी में प्रकाशित कवियों एवं लेखकों की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को सम्मानित करने हेतु एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। चयनित रचनाओं का निर्णय एक विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है, जिनके नामों की घोषणा समारोह में की जाएगी।

कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 21 सितम्बर 2025
🕞 समय: अपराह्न 3:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक
☕ चाय का समय: 3:30-4:00 बजे तक
📍 स्थान: एकात्म भवन, 37 पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग,माता सुंदरी रेलवे कॉलोनी, मंडी हाउस, नई दिल्ली
🚆 निकटतम मेट्रो स्टेशन: ITO मेट्रो स्टेशन (violet line), 10 minutes पैदल