कविता

भीत (दीवार)

ये भीत हमारी है
और इसमें
ये टांगी हुई
तस्वीर उसकी है

भीत में दरारें हो गई है
तुम भी देखोगे
मगर बोलना मत
रंग भी उतरा होगा
मगर बोलना मत

क्यूंकि अब भीत पर
तस्वीर उसकी है

अगर तुम बोलोगे
तो बंद कर दिये
जाओगे
इन दरारों के बीच
सीमेंट से
और कहा जाएगा
‘सुधार हो गया है’

मगर तुम भीत को देखोगे
तो रहा नहीं जाएगा तुमसे
अच्छा तुम बोलना सच

चलो हम सब भी साथ हैं तुम्हारे
मिल के कहते हैं
भींत में दरारें हैं

कितनों को बंद करेंगें

–सत्य पी गंगानगर

Related posts
कविता

शैलेश कुमार की 4 कवितायेँ

1. छठ के बहाने ही सही वापस लौटता हूँ छठ…
Read more
Allकविता

डॉ. मनोज कुमार की तीन कवितायेँ

1. एक्सप्रेस – वे और पगडंडियाँ आठ…
Read more
कविता

विनोद शाही की चार कविताएं

1. असुर समय जैसे पृथ्वी के…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *