कविता

क्या कहते हो कुछ लिख दूं,

क्या कहते हो कुछ लिख दूं,
मैं ललित कलित कविताएं।

चाहो तो चित्रित कर दूं,
जीवन की वरुण कथाएं।।

सूना कवि- हृदय पड़ा है,
इसमें लालित्य नहीं है।

इस छूटे हुए जीवन में,
अब तो साहित्य नहीं है।।

मेरे सौम्य भावों का सौदा, करती अंतर की ज्वाला।

बेसुध- सी करती जाती,
क्षण-क्षण कुयोग की हाला।।

नीरस- सा होता जाता,
जाने क्यों मेरा जीवन।

भूला- भूला सा फिरता,
लेकर यह खोया सा मन।।

कैसे जीवन की प्याली टूटी,
और मधु रहा न बाकी?

कैसे अटूट हो गया अचानक,
मेरा मतवाला साकी?

सुध में मेरे आते ही,
छिप गया सुनहला सपना।

खो गया कहां पर न जाने,
जीवन का वैभव अपना।।

क्यों कहते हो लिखने को,
पढ़ लो आंखों में सहृदय।

मेरी सब मौन कथाएं,
मेरे सपनों का परिचय।।

अनु.एम.

Related posts
कविता

केतन यादव की दस कविताएँ

1. अप्रासंगिक मिलना जितना अनिश्चित और…
Read more
कविता

जबलपुर वाया जबलपुर

वायलिन कहाँ है आपका प्रेम उस्ताद!और…
Read more
कविता

हरीश अरोड़ा की तीन कवितायेँ

प्रेम में कोई अनुबंध नहीं प्रेम…ना…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *