कविता

बाल कविताएं भाग -3

दादी भी स्मार्ट हुईं

बदल गया है और जमाना
बदल गई हैं दादी भी
पहले वाली नहीं है बंदिश
मिली उन्हें आजादी भी

दादी हंसकर सेल्फी लेती
पोस्ट उसे फिर करती हैं
लाखों लाइक करते उनको
खूब फ्रेश वो रहती हैं

एटीएम में जाकर दादी
पैसे खुद ले आती हैं
और मोबाइल से खुद ही वह
बिजली बिल कटवाती हैं

दौर आज का जैसे बदला
दादी भी स्मार्ट हुईं
मॉल में जाकर शॉपिंग करतीं
नये भारत का पार्ट हुईं

Related posts
कविता

केतन यादव की दस कविताएँ

1. अप्रासंगिक मिलना जितना अनिश्चित और…
Read more
कविता

जबलपुर वाया जबलपुर

वायलिन कहाँ है आपका प्रेम उस्ताद!और…
Read more
कविता

हरीश अरोड़ा की तीन कवितायेँ

प्रेम में कोई अनुबंध नहीं प्रेम…ना…
Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *